ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत बाल विकास की
सुपरवाइजरों, एमओआईसी सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को दो
दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
सीएमओ कार्यालय में ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण
मिशन के तहत आयोजित हुए पहले दिन के प्रशिक्षण में अपर मुख्य
चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर महीने
में चलने वाले कार्यक्रम में बच्चों, गर्भवती माताओं को आंगनबाड़ी
केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई।
इसी तरह
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया कि
गर्भवती माताओं के खून की जांच, ब्लड प्रेशर, यूरिन, गर्भवती महिला का वजन,
गर्भावस्था की जांच व बच्चे की धड़कन की जांच फ्री में की जाएगी। इसी तरह
बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण भी किया जाएगा।
बाल
विकास की सीडीपीओ इन सभी बातों का प्रशिक्षण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को
देंगी। इसके माध्यम से कार्यक्रम को बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पर डा.
सरदमन सिंह, डा. गीतम सिंह सहित सभी ब्लाकों के एमओआईसी, बीपीएम, बीसीपीएम
आदि मौजूद थेे।