फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आगे चल रहे वाहन से टकराई बस, 12 सवारियां चुटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही वॉल्वो बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद बस में भगदड़ मच गई। बस में सवार 12 सवारियां चुटहिल हो गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस में घायल सवारियों का उपचार कराया गया।


बिहार के दरभंगा जिला के थाना रियान के फुलकाई गांव निवासी चालक दीपक मिश्रा, साथी चालक राजाराम के साथ शनिवार की रात वॉल्वो बस में 100 सवारियां लेकर दिल्ली से बिहार जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर गुजरते समय सौरिख थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 149 पर आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय बस वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में चालक दीपक, राजाराम, समेत बिहार के मधुबनी निवासी तेज प्रताप समेत 12 यात्री घायल हो गए। बस क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारियों ने घायल सवारियों का यूपीडा की एंबुलेंस में इलाज कराया। क्षतिग्रस्त बस को टोल प्लाजा पर खड़ी कराने के बाद सवारियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें