फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकर गृहस्थी हुई राख, महिला बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ/हसेरन, कन्नौज। अलग-अलग कारणों से लगी आग से दो घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे दोनों परिवारों को आग ने बेघर कर दिया है। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

विशुनगढ़ रोड के पास मोहल्ला रामपुर बैजू निवासी विपिन कुमारी दिवाली पर बाजार से सामान खरीदने गई थीं। उसी समय शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान राख हो गया। विपिन कुमारी घर लौटीं तो धुआं भरा देख शोर मचाने लगीं। आसपास के लोगों ने आग पर बुझाई। तब तक घर में रखा सामान, 35 हजार की नगदी व बाइक जलकर राख हो गई। विपिन कुमारी के पति का निधन हो चुका है। बेटा वाहन चलाता है।
वहीं, नादेमऊ चौकी अंतर्गत नंदपुर के मजरा खिरिया निवासी रामसखी पत्नी छदामीलाल के घर में दीपक की लौ से आग लग गई। इससे गृहस्थी राख हो गई। रामसखी कच्चे मकान में छप्पर डालकर रह रही थीं। इनके सामने अब सिर छुपाने का संकट है। दोनों अग्नि पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें