फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका जन्मोत्सव पर बंटी मिठाई, कंबल

Sun, 24 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल मित्रसेनपुर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका जन्मोत्सव दिवस मनाया गया। इस दौरान 01 से दो माह तक की बालिकाओं के मध्य कंबल व मिठाई का वितरण किया गया।
विज्ञापन


स्कूल की छात्राओं ने इस दौरान बेटी, बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित कई नुक्कड़ नाटकों को पेश कर सभी का मन मोहा। मित्रसेनपुर के प्रधान पुष्पेंद्र कटियार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। बालिका जन्मोत्सव के मौके पर गांव की एक से दो माह तक बच्चियों के मध्य कंबल व मिठाई बांटी गई।

प्रधान ने कहा कि बेटी बेटा से कम नहीं है। अभिभावक अपनी सोच को बदलें और बेटियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराएं। बेटियां भी आपका नाम रोशन करेगी। वार्डन रश्मी मिश्रा ने कहा कि अभिभावकों को बेटियों की पढ़ाई में किसी तरह की कोताही नहीं बरतनी चाहिए। बेटे की तरह बेटियां भी मां-बाप का बुढ़ापा का सहारा बनेगी। इस मौके पर महिला सामाख्या से रंजना मिश्रा, रमन कटियार, मंजूलता पाल, प्रियंका पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें