फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरों ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने घेरकर तीन को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन (कन्नौज)। भैंस खोलकर ले जा रहे चोरों ने खुद को घिरता देख फायारिंग की और वाहन लेकर भाग निकले। इतना ही नहीं पीछा कर रहे युवकों की बाइक में कट मार दी। इसके बाद भी ग्रामीणों ने चोरों का पीछा नहीं छोड़ा। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर लोडर समेत तीन चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम आलमशाह का पुरवा निवासी ब्रह्मपाल के दरवाजे पर भैंस बंधी थी। रात में चोर उसकी भैंस खोलकर ले जाने लगे। गांव के बाहर सो रहे लोगों को इसकी भनक लग गई और शोर मचाते हुए चोरों की घेराबंदी की। बचाव में चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी और भैंस को छोड़कर लोडर में सवार होकर भागने लगे।
गांव के संजय और पवन तिवारी ने बाइक से चोरों का पीछा किया। ग्राम बिलंदपुर के सामने चोरों ने उनकी बाइक में कट मार दिया, जिससे पवन और संजय दोनों घायल हो गए। उधर, लोडर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इस बीच गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए और तीन चोरों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पीटने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। चोरों ने अपना नाम फीरोजाबाद के नगला सुंदर निवासी बाबा खां, तालग्राम गांधी नगर निवासी राजन खां, तालग्राम निवासी मनसुख बताया। पुलिस भैंस चोरी की अन्य घटना के खुलासे के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
उधर, दूसरी तरफ गांव के लोगों ने हादसे में घायल दोनों बाइक सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन में भर्ती कराया। पवन तिवारी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें