फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध विहार देखा

Wed, 17 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाईलैंड से आए बौद्ध भिक्षुओं ने गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल बड़ेपुर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण की नसीहत दी और कहा कि ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के लिए संकट है। सभी देश जब मिलकर ग्लोबल वार्मिंग से निपटने की दिशा में काम करेंगे तभी इस समस्या निपटा जा सकता है।
विज्ञापन


थाईलैंड से बौद्ध भिक्षु मैत्री थेरो के नेतृत्व में आए वांटीफ, अंजली, मिस सोम, मिस डस्को, निखेम ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर भिक्षु मैत्री थैरो ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए पंचशील व त्रिशरण का पालन हम सभी उपासकों को करना चाहिए। मन की शुद्धता एवं शांति के लिए ध्यान जरूरी है।

उन्होंने पर्यावरण पर बल देते हुए कहा कि इसके संरक्षण के लिए हम सभी खासकर युवाओं की जिम्मेदारी है। हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। बौद्ध धर्म हमें शांति पूर्वक जीने की कला सिखाता है। भिक्षु के प्रवचन का हिंदी अनुवाद लखनऊ से आए यूथ बुद्धिष्ट सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिक्षु उपनंद थेरो ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान संकिसा से आए भिक्षु मेत्ता बोधि, भंते मोहित, डॉ. मनोज कुमार, उपेंद्र कुमार, दीपक, इंद्रजीत, अनुज, हरिश्चंद्र, महेशचंद्र, महेंद्र पाल, नंदकिशोर, देवकी नंदन, जितेंद्र, निशा, सुमन, महेंद्र सिंह, सुमित, शांती देवी, राजकुमार, रावेंद्र बाथम, अमर सिंह फौजी, उमेश शाक्य आदि मौजूद थे।

यूथ बुद्धिष्ट सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज बौद्ध, जिला प्रभारी सतीशचंद्र बौद्ध, मुन्नी देवी, उपेंद्र बौद्ध, दिलीप प्रताप सिंह व डॉ. राजेश शाक्य आदि  ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें