तालग्राम में स्थापित एटीएम बीते 10 दिनों से बंद
पड़ा है। इससे बैंकिंग सेवाओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। रुपये निकालने
के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। तमाम लोग देर शाम बैरंग
लौटने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
गल्ला व्यापारी हबीब मुल्ला, लाला
काजी, निकेश चतुर्वेदी, सुभाष चंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, अयूब, सौरभ,
साबिर, अन्नू यादव, डा. तौकीर और इरशाद अली ने बताया कि कस्बे में केवल एक
राष्ट्रीय कृत बैंक शाखा हैं। यहां आए दिन भीड़ लगी रहती है। वहीं बैंक की
ओर से लगाया गया एटीएम सेवा धड़ाम होने से लेनदेन में परेशानी का सामना
करना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने डीएम और विधायक से इस ओर दखल देकर
तालग्राम में एक और बैंक शाखा खुलवाने की मांग की है। उधर, बैंक शाखा
प्रबंधक जगदीश चंद्र का कहना है कि बीते 10 दिन से एटीएम के लिए कैश ही
नहीं मिला है। इस वजह से एटीएम संचालन में परेशानी हो रही है।