समधन। दो माह पहले ड्यूटी के दौरान एक बीएसएफ जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चला रहा था। उपचार के दौरान सोमवार की रात उन्होंने जिंदगी की आखिरी सांस ली।
समधन के मोहल्ला सिकंदर नगर निवासी मोहम्मद नशीम उर्फ मुन्ना बीएसएफ जवान थे। वर्तमान में मेघालय में 110 बटालियन में तैनात थे। दो माह से दिल्ली के एक अस्पताल में मुन्ना का इलाज चल रहा था। बीते सोमवार रात को उन्होंने जिंदगी की आखिरी सांस ली। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार रात नौ बजे बीएसएफ जवानों की टोली उनका शव लेकर घर पहुंची, तो परिजनों में मातम का माहौल छा गया। मुस्लिम रीतिरिवाज से शव दफन करने की प्रक्रिया शुरू की और रात 11 बजे शव को नजदीक के कब्रिस्तान लेकर गये, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ बीएसएफ जवानों की टोली ने सलामी देते हुए दो मिनट का मौन धारण करके मृतक जवान को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अखलाक हुसैन सिद्दीकी, सपा नेता रफी अनवर सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष नकीम खां, बसपा नेता सैय्यद उसैब अहमद, नफीस ऊर्फ बल्ले मौजूद रहे।