नगर स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्र पिता महात्मा
गांधी के बलिदान को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें याद किया गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।
भाजपा
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय ने महात्मा गांधी के बलिदान को याद
करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि महात्मा गांधी ने जो
स्वच्छ भारत का सपना देखा था वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे
हैं। कहा कि हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास के परिवेश को
स्वच्छ रखे और केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में अपना सहयोग दे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने हमेशा छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के
साथ सौतेला व्यवहार किया है। जब से सपा सरकार बनी है तब से इस विधानसभा
क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए। कहा कि सपा सरकार तुष्टिकरण की
राजनीति कर रही है, जिससे सांप्रदायिकता और भी बढ़ती जा रही है।
उन्होंने
कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने हसेरन को तहसील बनाया तो छिबरामऊ को भी जिला
बनाना चाहिए। जिससे की यहां भी भरपूर विकास हो सकें। उन्होंने छिबरामऊ जिला
बनाने के लिए अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही मांग को पूरी तरह जायज ठहराते
हुए समर्थन किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष
रामानंद वर्मा, मनोज दुबे, मुनीष मिश्रा, अनूप मिश्रा, अरवेश पाल, भाष्कर
चतुर्वेदी, विवेक दुबे, डॉ. प्रभात दुबे आदि मौजूद थे। उधर, नगर के मोहल्ला
बजरिया स्थित पूर्व विधायक रहे डॉ. जगदीश्वर दयाल अग्निहोत्री के आवास पर
जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस
के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी
श्रद्धांजलि दी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार दुबे, सेवादल
जिलाध्यक्ष देवकी नंदन दुबे, संजय पौल, ओमकुमार अग्निहोत्री, उपदेश
त्रिपाठी, विनोद पप्पू दुबे, प्रदीप, शारदा देवी शाक्य, आनंद मिश्रा, ऊषा
रानी अग्निहोत्री, प्रियंका अग्निहोत्री, पूजा अग्निहोत्री, नीलम शुक्ला, सौरभ त्रिपाठी और अभिषेक पांडेय
आदि ने महात्मा गांधी के बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने
का संकल्प लिया।