फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लगा बाइक लूटी

Mon, 22 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख बस स्टाप से दिनदहाड़े बदमाश दुकान के बाहर खड़ी बाइक ले उड़ा। बाइक ले जाते देख दुकानदार और उसके साथी ने दूसरी बाइक से पीछा किया। बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर बदमाश उसे मुंसिफी रोड पर पैदल ले जा रहा था, तभी पीछा कर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस पर बदमाश ने तमंचा दिखा बाइक को मौके पर छोड़ दूसरी बाइक लूटकर भाग निकला। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस पीड़ित युवक के साथ बदमाश की तलाश में जुट गई। सौरिख बस स्टाप के पास रहने वाले बृजेश गुप्ता की घर के पास बर्तन की दुकान है। उनकी बाइक दुकान के पास गली में खड़ी थी।

शाम करीब चार बजे बदमाश बाइक को ले उड़ा। बाइक को ले जाते देख उनके भांजे रामजी गुप्ता ने अपने साथी मंगलदीप वर्मा के साथ पड़ोसी दुकानदार की बाइक लेकर बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया। जब वह मुंसिफी रोड पर पहुंचे तो देखा बदमाश बाइक को पैदल ले जा रहा है। युवकों ने बदमाश को पकड़ना चाहा।
विज्ञापन


इस पर बदमाश ने बाइक छोड़ तमंचा निकाल मंगलदीप के सीने पर लगा दिया। इससे दोनों युवक के घबरा गए। मौका पाकर बदमाश ने पहले चुराई गई बाइक जिसका पेट्रोल खत्म हो गया था, उसे वहीं छोड़ दिया और पीछा कर उसे पकड़ने आए लोगों से उनकी बाइक लूटकर फरार हो गया।

युवकों के शोर-मचाने पर वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवकों को साथ लेकर बदमाश की तलाश में जुट गई। काफी तलाश के बाद भी देर शाम तक बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पीड़ित ने रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।

उधर, बदमाश ने पहले वाली बाइक में मास्टर चाबी लगाई थी, जो बाइक में ही लगी रह गई, जिसे लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर, बाइक का पेट्रोल खत्म न होता तो शायद बदमाश पहले वाली बाइक लेकर फरार हो जाता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें