फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले को उखाड़ने का काम शुरू

Sat, 12 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला चौधरी सराय में घटिया ईंट लगाकर नाले के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। वहीं जो हिस्सा बन चुका था, उसे शुक्रवार को उखाड़ने का काम शुरू कर दिया गया। ज्ञात हो कि गुरुवार को सपाइयों ने नाला निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन


अधिकारियों से शिकायत होने पर जांच की गई तो पता चला कि नाला का निर्माण सेम ईंट से कराया जा रहा है, जबकि अव्वल ईंटों का स्टीमेट है। इस पर ईओ बीडी भट्ट के आदेश पर नाले के पूर्व में कराए गए निर्माण कार्य को सही कराने को सेम ईंटों को उखाड़ने का काम शुरू किया गया।

कहा कि नए सिरे से नाला को अव्वल ईंट व निर्धारित मानकों के अनुसार मसाला डालकर बनवाया जाएगा। वहीं दोषी ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें