फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे का ताला तोड़ जेवरात चुराए

Sat, 07 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख बिधूना मार्ग पर बैंक के पास रह रहे गल्ला व्यापारी के घर सीढ़ी लगाकर चढ़े चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर हजारों के जेवरात पार कर दिए। परिजन पड़ोस के कमरे में सोते रहे।
विज्ञापन


चोरी की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। गल्ला व्यापारी रतन सिंह का मकान बैंक के पास है। गुरुवार की रात 12 बजे के बाद पड़ोस के निर्माणाधीन मकान से सीढ़ी लगाकर चोर उनकी छत पर चढ़ गए। वह अपने परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे। दूसरा कमरा बंद था।

चोरों ने बंद पड़े कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखे बक्से से मंगलसूत्र, झुमकी, चेन, दो अंगूठी और पायलें पार कर दी। देर रात उनकी बहू की आंख खुली और जब उसने कमरा खुला देखा, तो चीख पड़ी। उसने अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। गल्ला व्यापारी ने रात में ही चौकी पुलिस को सूचना दी। व्यापारी ने घर में हुई चोरी की तहरीर सौरिख थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें