फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का बोला- 'मुझसे दोस्ती करोगी'...युवती ने किया इंकार तो दीवार पर लिख दी 'गंदी बात'

Fri, 07 Dec 2018 09:52 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में गोविंद नगर में बुटीक संचालिका ने दोस्ती से इंकार किया तो शोहदे ने बदनाम करने के लिए उसके और उसकी मां के खिलाफ गंदी बात लिखकर मोहल्ले में पोस्टर चिपका दिए। संचालिका को मोहल्ले वालों से इसकी जानकारी हुई। इसके बाद थाने पहुंचकर उसने शोहदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। संचालिका ने बताया कि मोहल्ले में रहना वाला रवि महीनों से उसे परेशान कर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने यह हरकत की

बुटीक संचालिका ने बताया कि उसने कई बार रास्ता रोककर छेड़छाड़ भी की, लेकिन उसने इसके बारे में परिजनों को नहीं बताया। गुरुवार को भी उसने रास्ता रोककर दोस्ती न करने पर बदनाम करने की धमकी दी थी, लेकिन उसने धमकी को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद उसने यह हरकत की। थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा का कहना है कि संचालिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें