छिबरामऊ। ग्राम नगला बलदेव में आयोजित रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में बूंचपुर की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। टीम ने भड़ौसा की क्रिकेट टीम को सात विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले शिवा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
मंगलवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में भड़ौसा टीम के कप्तान आमिर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने निर्धारित दस ओवर में छह विकेट खोकर 95 रन बनाए। जवाब में, बूंचपुर की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। बूंचपुर ने सातवें ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवा ने अपनी टीम के लिए तीन विकेट लिए। उन्होंने 32 रन का महत्वपूर्ण योगदान भी दिया। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। समाजसेवी रामबाबू ने शिवा को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पंकज यादव, अक्षय और अजय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।