फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाग में गंदा पानी जाने से सूख रहे आम के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम पंचायत की ओर से अधूरा छोड़े गए नाली निर्माण के कारण एक किसान के आम के बाग में गांव का गंदा पानी भरने लगा है। इससे बाग के कई पेड़ सूख गए हैं और अन्य पेड़ों के भी खराब होने की आशंका बढ़ गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसडीएम से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




क्षेत्र के ग्राम खानपुर कुर्मी लोधापुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के बाहर उनका आम का बाग है। आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया गया। इसके कारण गांव का गंदा पानी सीधे उनके बाग में पहुंच रहा है। गंदे पानी के कारण बाग के कई पेड़ खराब होकर सूख चुके हैं, जबकि अन्य पेड़ों पर भी संकट मंडरा रहा है। पीड़ित ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव के गंदे पानी की निकासी की अलग व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने खंड विकास अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें