फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पिकअप की टक्कर से बोलेरो पलटी, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। अलीगढ़-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर बुधवार को बोलेरो और पिकअप की टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में नवविवाहित जोड़े सहित आठ लोग घायल हो गए। हादसा किलोमीटर संख्या 334 के पास रजलामऊ के सामने हुआ।
विज्ञापन

हाईवे पर दोपहर साढ़े तीन बजे बोलेरो चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बोलेरो में हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के कुरसठ के सहोरिया बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र कुमार पत्नी रानी के साथ थे। वे लुधियाना में धर्मेंद्र की शादी से लौट रहे थे। उनके साथ संडीला के दलेलनगर निवासी निशा भारती सहित कई रिश्तेदार और परिचित भी थे। बोलेरो में सवार छह लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल की।
घायलों का विवरण
बोलेरो चालक शर्मालाल, सीमा और संजय को भी मामूली चोटें आईं। पिकअप चालक मैनपुरी के कुरावली के मोहल्ला देवीनगर निवासी आशीष था। वह अपनी रिश्तेदार कैलाशी देवी को लेकर जा रहा था। दुर्घटना में कैलाशी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है। यातायात व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें