फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
मामले की जानकारी लेते एसआई देवीप्रसाद पांडेय। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। दवा लेने जा रही महिला की बाइक में बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद जीटी रोड पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज थानाक्षेत्र के ग्राम भड़ौसा निवासी फूलजहां (40) पत्नी कनिस अपने भतीजे अब्दुल कलाम के साथ बाइक से निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने जा रही थीं। जीटी रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप से चंद कदम आगे पीपल के पास बेवर की तरफ से आ रही बोलेरो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग जीटी रोड पर गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक बोलेरो भगा ले गया।
मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर में रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फूलजहां व अब्दुल कलाम को सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने फूलजहां को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन अस्पताल में पहुंच गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में चोटें आई हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें