फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नशेबाज पति पर सोते में डाला खौलता तेल, झुलसा

Mon, 27 May 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। शराबी पति से तंग आकर महिला ने रात में सोते समय खौलता तेल पति के ऊपर डाल दिया, इससे वह झुलस गया। सुबह परिजन सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।
विज्ञापन



सौरिख थाना क्षेत्र के गांव ईशमपुर निवासी रमेश (55) पुत्र बनवारीलाल घर पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे पत्नी सुशीला देवी ने सरसों का तेल गर्म करके रमेश के ऊपर डाल दिया। गरम तेल पड़ते ही रमेश गंभीर रूप से झुलस गए।
चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। सुबह परिजनों ने रमेश को सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रमेश को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर का कहना है कि रमेश का लगभग 60 प्रतिशत शरीर जल गया है।
विज्ञापन

वहीं रिश्तेदारों का कहना है कि रमेश शराब पीकर आए दिन पत्नी से झगड़ा करता है। सुशीला ने तंग आकर रमेश पर खौलता तेल डाल दिया था। रमेश व सुशीला के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। तीनों बेटे बाहर नौकरी कर रहे हैं। घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें