फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तालाब में कूदे दिव्यांग युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। 30 फीट गहरे तालाब में तैरने के लिए छलांग लगाने वाले दिव्यांग युवक का 24 घंटे बाद शनिवार को शव बरामद हो गया है। शव देखते ही मां व भाई का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम के द्वारा चलाए गए सर्च अभियान और काफी मशक्कत के बाद शनिवार देर शाम सफलता मिली।
विज्ञापन




क्षेत्र के गोवा गांव निवासी दिव्यांग मंजू उर्फ नरेंद्र सविता (38) शुक्रवार की शाम प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में भुजरिया विसर्जन के दौरान तैरने के लिए कूदा था। पानी में छलांग लगाने के बाद वह बाहर नहीं आ सका। काफी देर तक युवक के वापस न आने पर परिजन ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तालाब में खोजबीन कराई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने भी सघन तलाशी अभियान चलाया।
टीम ने तालाब के भीतर कई बार खोजबीन की लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। देर शाम युवक का शव तालाब से निकाला जा सका। प्रधान प्रतिनिधि अवधेश के सहयोग से तालाब में चार पंप सेट और दो ट्रैक्टर लगाकर पानी बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। पानी कम होने के बाद शव तलाशने में मदद मिली। चौकी प्रभारी अमोलर महेंद्र कुमार और पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पिता की मौत वर्ष 2016 में हो चुकी
दिव्यांग मंजू उर्फ नरेंद्र (38) अविवाहित था, उसके पिता रामनाथ की वर्ष 2016 में मौत हो चुकी है। तीन भाइयों में बीच का था। बड़ा भाई संजय उर्फ संजू (42) और छोटा भाई सौरभ (30) हैं, बुजुर्ग मां राजरानी हैं। परिवार खेतीबाड़ी के साथ नाईगीरी का काम कर गुजर बसर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें