फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बोर्ड ने प्रस्तावित किए 75 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 75 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। केंद्रों पर 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि जिले में परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। 75 केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी है। फिलहाल केंद्र प्रस्तावित कर इन पर आपत्तियां मांगी गई है। परीक्षा केंद्रों पर आसपास के स्कूलों के सेंटर लगाए गए हैं। केंद्र बनाने में बोर्ड के नियमों का पालन किया गया है। यही नहीं सीसीटीवी की व्यवस्था प्रत्येक केंद्र होगी। दो पॉलियों में होने वाली परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के फाइनल होते ही केंद्र व्यवस्थापक तय किए जाएंगे। फिलहाल स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें