फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी से 30 मार्च तक चलेंगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जिले के सभी सीबीएसई विद्यालयों को बोर्ड परीक्षाओं को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से निर्देश दिए हैं। सीबीएसई की चेयरपर्सन अनीता करवल ने स्कूलों को परीक्षा और कापियों के मूल्यांकन से संबंधित कई हिदायतें दी हैं।
विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग सेशन में बताया गया कि बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन की भी जांच की जाएगी। यह जांच कई स्तर पर होगी। इसमें सॉफ्टवेयर की भी मदद ली जाएगी। परीक्षकों, जांच कर्ताओं व अन्य अधिकारियों से कापियों के मूल्यांकन की जांच के बाद कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से भी जांच होगी।
इससे मूल्यांकन की गड़बड़ी पकड़ में आ जाएगी। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च को खत्म होंगी। परीक्षाओं में बोर्ड ने समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। दस बजे से एक भी मिनट देरी से पहुंचने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

सीबीएसई की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दस बजे से पहले दे दिया जाएगा। कहा गया कि परीक्षार्थी केंद्र का रास्ता पहले ही देख लें। परीक्षा के दिन किसी भी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें