फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में खूनी संघर्ष, 10 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव में मारपीट में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को 10 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगूपुरवा निवासी रामसच्चे यादव ने बताया कि छह जुलाई की सुबह 10 बजे गांव के ही वेदराम, रामबाबू, अनीस, आशीष, अभिषेक, विकास, प्रियंका,रुची, रेखा और रामायनश्री ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद को लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग गालीगलौज करने लगे। पत्नी के विरोध करने पर आरोपी पहले से बनाई गई योजना के तहत लाठी-डंडे, चाकू और कट्टा लेकर घर में घुस आए।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पत्नी दीपिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में दीपिका के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। शोर सुनकर बचाव में पहुंचे ध्रुव, प्रांजली, रामकिशुन और हरिओम को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं।रामसच्चे का कहना है कि रामरहीश और गांव के लोगों के ललकारने पर हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रशांत गौतम को सौंपी गई है। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरवाजे से शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा
ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल रहा, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें