फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रक्तवीर डॉ. रजनीश को मिलेगा प्रदेश सेवा रत्न सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे 79 बार रक्तदान कर जनपद में रिकार्ड बना चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर रविवार को संकल्प मानव सेवा संस्थान आगरा की ओर से मां वैजयंती देवी रिसॉर्ट में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



ग्राम घिलोई खास निवासी डॉ. रजनीश दुबे पिछले कई वर्षों से रक्तदान के प्रति समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिले में उन्हें रक्तवीर’ और रक्त सिपाही के नाम से भी जाना जाता है। किसी भी जरूरतमंद को जब खून की आवश्यकता होती है तो लोगों के मन में सबसे पहले उनका ही नाम आता है। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पूर्व में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस और राष्ट्रीय सेवा रत्न अवॉर्ड 2024-25 जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं। डॉ. रजनीश दुबे को प्रदेश सेवा रत्न सम्मान मिलने पर ग्राम पंचायत पथरा के प्रधान आशीष तिवारी, कुंवरपुर बनवारी के पूर्व प्रधान मोनू मिश्रा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें