फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने बीएलओ को पीटा, फाड़ी मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मनचाहे वोट न बनाने पर पंथरा गांव के दो युवकों बीएलओ के साथ मारपीट कर मतदाता सूची फाड़ डाली। बीएलओ की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्राइमरी पाठशाला पंथरा के शिक्षामित्र मुनीश कुमार पुत्र बृजपाल सिंह को गांव में बीएलओ बनाया गया है। मुनीश ने बताया कि स्कूल में वह मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम कर रहे थे। आरोप है कि गांव के जैनेंद्र पुत्र देवेंद्र सिंह व गौरव सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह पहुंचे और मनचाहे वोट बढ़ाने का दबाव डाला। कोई साक्ष्य न होने से नाम जोड़ने से इनकार कर गालीगलौज और मारपीट कर मतदाता सूची फाड़ दी। अधिकारियों से शिकायत का प्रयास करने पर मोबाइल भी तोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने हमलावरों पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, मारपीट व गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें