कानपुर। विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को बूथ डे का आयोजन किया गया। सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन कराया गया। इस दौरान एक बीएलओ अनुपस्थित मिलीं तो डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र वीएसएसडी कॉलेज में बूथ संख्या 261 से 269, जुगल देवी, सरस्वती विद्या मंदिर, दीनदयालनगर में बूथ संख्या 243 से 251 तक, सीएसए विश्वविद्यालय परिसर में बूथ संख्या 285 से 292 का निरीक्षण किया। जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर स्थित एक बूथ पर बीएलओ उपासना अनुपस्थित मिलीं। डीएम ने बताया कि 3770 मतदान केंद्रों पर बूथ डे का आयोजन किया गया। नए मतदाता को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संवाद