शहर के सफदरगंज मोहल्ले में नवनिर्वाचित जिला पंचायत
अध्यक्ष प्रतिनिधि का स्वागत कर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया गया। इस
दौरान गरीब महिलाओं को कंबल बांटे गए।
मोहम्मद आमिर रजा खां के आवास पर
हुए स्वागत समारोह में प्रतिनिधि संजू कटियार ने कहा कि जिला पंचायत निधि
से पूरे जिले में विकास का काम कराया जाएगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।
इस दौरान सलमा जमाल ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
पूर्व
ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने पिछले चार वर्षों के दौरान सपा सरकार
द्वारा पूरे प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। इस मौके पर
जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, कैश खां, हाजी रईस, नन्हूं खां, राशिद खां, आरएस
कठेरिया, संजय दुबे, कौशर खां, इंतजा हसन, मो. हारुन, मो. आसिफ, जुनैद खां
आदि मौजूद थे।