फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के खिलाफ भाजपाइयों ने भरी हुंकार

Wed, 01 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्तायों ने सदर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


सदर तहसील में आयोजित भाजपा के धरना-प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सुबह 11 बजे सदर तहसील परिसर पहुंचे। इसके बाद धरने पर बैठ गए। लखनऊ से आए भाजपा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी भी धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सपा सरकार ने किसानों, छात्रों, महिलाओं व मजदूरों के साथ छल किया है।

आए दिन लूट-हत्या व बलात्कार, चोरी-डकैती की वारदातें आम हो गयी हैं। जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। पूरे प्रदेश में मुआवजे को लेकर किसानों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं। वे सभी योजनाएं सर्वसमाज के लिए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का भी बखान किया।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाता है तो भाजपाइयों पर मुकदमे लाद दिए जाते हैं। इसी तरह प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अर्चना पांडेय ने प्रदेश सरकार को किसान, छात्रों, बेरोजगारों व आम जनता का विरोधी बताया है।

इसी तरह पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, कैलाश राजपूत, कलियान सिंह दोहरे के अलावा रामशंकर सिंह लोधी, वीरसिंह भदौरिया, नीलू मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत व संचालन अवधेश राठौर ने किया। प्रदर्शन में भरत पाल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार, अशोक सिंह, पुष्कर मिश्रा, मुनीश मिश्रा, आनंद सिंह, विनोद मिश्रा, रामवीर कठेरिया, तरूण चंद्रा, विक्रम त्रिपाठी, चीमा कठेरिया, श्यामू दुबे, प्रधान हरिबक्श सिंह, राजेंद्र शुक्ला, गया प्रसाद मिश्रा, छोटू यादव सहित सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें