फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा मुक्त होगा उत्तर प्रदेश- मौर्य

Sat, 25 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है और आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश सपा- बसपा मुक्त होगा। सैफई परिवार की ड्रामेबाजी से जनता वाकिफ हो चुकी है। आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। वह पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कौमी एकता के विलय के नाम पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने मंत्री बलराम यादव को तो बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


यदि हिम्मत होती तो अपने चाचा शिवपाल को बर्खास्त करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्त बनाना ही भाजपा का उद्देश्य है।  इसकी शुरुआत कन्नौज से होगी। कैराना और मथुरा की घटनाओं पर अफसोस जताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई।

इससे पहले समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि  साइकिल को खंड खंड कर दो, ताकि सैफई परिवार दस साल तक भी इसे न जोड़ पाए। उन्होंने जीत के लिए बूथवार रणनीति बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि कन्नौज वीवीआईपी क्षेत्र है।
विज्ञापन


फिर भी यहां 24 घंटे बिजली नहीं मिलती। भाजपा सरकार बनने पर पूरे प्रदेश को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। कार्यक्रम की संयोजक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें