कन्नौज। सरकार की चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों पर रविवार को सपा के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारी जमीनों पर खनन करने के अलावा चार साल में कुछ नहीं किया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में विजय ने कहा कि ठठिया में विशिष्ट मंडी और परफ्यूम पार्क का निर्माण भाजपा सरकार ने रोक दिया है।
एफएफडीसी के पास अधिग्रहित स्टेडियम की 100 एकड़ की जमीन पर भाजपाइयों ने खनन करा डाला। ऐसे भाजपा नेताओं को विकास की बातें शोभा नहीं देती हैं। वार्ता में जिला उपाध्यक्ष दिनेश बाथम, अंशू पाल, श्याम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।