फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने चौथे दिन भी सपा को कोसा

Sun, 29 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का सात दिवसीय क्रमिक धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। पूर्व विधायक कैलाश राजपूत व तिर्वा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई पूरे दिन तहसील में प्रदेश सरकार को कोसते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान धरने का संचालन पूर्व जिला महामंत्री आनंद सिंह ने किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पूरे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। पूर्व विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि पूरे मामले को केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष कई बार  रखा जा चुका है, पर अच्छे ढंग से पहल नहीं हो पाई।

आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर जिले के अधिकारी सुब्रत व उनके परिवार का जीवन बरबाद करने पर उतारू हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम मिलकर समझौता करके मामले का समाधान चाहते हैं, पर अधिकारी ऐसा नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन


धरने को अनिल गुप्ता, धर्मेंद्र कटियार, गया प्रसाद मिश्रा, रामशंकर लोधी, सत्यप्रकाश, अनिल दुबे, रामेंद्र जैन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर यशवंत राजपूत, शैलू मिश्रा, नीलू मिश्रा, प्रसून पाठक, हरिशरण राजपूत, मनोज अवस्थी, देवेंद्र देव, विपिन द्विवेदी, सतीश दोहरे, मलिक पांडेय, विवेक शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें