फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेज गए आरोपी भाजपा नेता

Fri, 14 Apr 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
कोतवाली में भाभी के साथ बैठी शिकायतकर्ता महिला। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई के बाद हिरासत में लिए गए भाजपा नेताओं को रात में ही पुलिस ने कन्नौज कोतवाली में पहुंचा दिया था। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से आरोपी भाजपा नेताओं को कन्नौज भेजा गया था। सुबह उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। भाजपा नेताओं के खिलाफ यूपी डायल 100 के सिपाहियों ने कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली में हुए हंगामे के बाद देर रात एसपी दिनेश कुमार पी जिला मुख्यालय पर चले गए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज सिंह यादव और तिर्वा सीओ अंबरीश भदौरिया कोतवाली में डटे रहे। आधी रात के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, राघव दुबे व ओमी चौबे को कन्नौज कोतवाली भेज दिया। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि हिरासत में लिए गए भाजपा नेताओं से मिलने कई कार्यकर्ता आ रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से कन्नौज कोतवाली भेजा गया था।

वहीं यूपी डायल 100 के सिपाही संतोष कुमार ने इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी शैलेंद्रप्रताप पुत्र महेंद्र सिंह, कस्बा सौरिख के मोहल्ला गांधीनगर निवासी राघव कुमार पुत्र जगन्नाथ और इंदिरानगर सौरिख निवासी ओमी पुत्र विनोद कुमार, ग्राम मेदेपुर निवासी धर्मेंद्र, मोहित व सोनू पुत्रगण ओमपाल सिंह के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा सहित 7क्रिमिनल ला एमेंडमेंट एक्ट के अलावा कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ ने बताया कि फरार आरोपी धर्मेंद्र व मोहित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


महिला ने लिखाई मारपीट व लूट की रिपोर्ट
पुलिस हिरासत से आरोपियों को छुड़ाने और सिपाहियों के साथ मारपीट करने के मामले में शिकायतकर्ता महिला ने ससुरालीजनों सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद इटावा के थाना ऊसराहार के ग्राम सरसईनावर निवासी अर्चना देवी पुत्री अमर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन वर्ष पहले उसकी शादी ग्राम मेंदेपुर निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ शीलू पुत्र ओमपाल सिंह के साथ हुई थी। दो वर्ष पहले उसके पति की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी।

गुरुवार को जब वह अपने भाई कौशलेंद्र सिंह, ब्रजेंद्र सिंह व भाभी रिंकी सिंह, ब्रजेश व कार चालक रवी पुत्र मानिकचंद्र तिवारी के साथ ससुराल गई, तो वहां देवर मोहित व सोनू, जेठ धर्मेंद्र, ननद ममता, ननदोई शैलेंद्र उर्फ बबलू, जेठानी रेखा व सास ने घर में नहीं घुसने दिया और गालीगलौज व मापीट करने लगे। इन लोगों ने भाभी रिंकी का मंगलसूत्र और उसके गले में पड़ी चेन लूट ली। पुलिस से शिकायत की तो इन लोगों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर आरोपी देवर मोहित, जेठ धर्मेंद्र  को छुड़ा लिया। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि मामले की विवेचना एसएसआई बसंतराम कुशवाहा को सौंपी गई है।  इस मामले में एसपी ने कोतवाल राजबहादुर सिंह को दोषी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभारी से सस्पेंड कर दिया था।

नेताओं को छुड़ाने में जुटे रहे भाजपाई
शुक्रवार को छिबरामऊ कोतवाली में बवाल की शंका के चलते पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देश पर तीनों भाजपा नेताओं के साथ सोनू को सदर कोतवाली ले आया गया। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें हिरासत में रखा गया। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर सैकड़ों भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ सदर कोतवाली पहुंच गई। दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने तीनों आरोपी भाजपा नेताओं को कोर्ट में पेश किेया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

भाजपा नेताओं की पिटाई का वायरल हुआ वीडियो
छिबरामऊ तहसील के पास छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेताओं को घेर कर सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं की पिटाई से कस्बे में सनसनी फैल गई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से पुलिस द्वारा नेताओं की पिटाई का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल साइट पर दिन भर वायरल रहा।

कोर्ट के आदेश पर कराया गया मेडिकल परीक्षण
शुक्रवार को पुलिस ने भाजपा नेताओं को एंटी डकैती कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश दिवाकर चतुर्वेदी ने नेताओं के शरीर पर लाठियों के निशान देखने के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें