फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ठेकेदारी विवाद में भाजपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। क्षेत्र पंचायत में ठेकेदारी को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता ने गालीगलौज, लूट, अपहरण और जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप शुक्रवार को लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गनेश चौधरी निवासी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि तालग्राम क्षेत्र पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए निविदा डालने के लिए चार फरवरी को 5900 रुपये में पांच निविदा प्रपत्र खरीदे थे। आरोप है कि ब्लाॅक प्रमुख के भतीजे ने धमकी देते हुए कहा कि काम नहीं करने देंगे। दोपहर 12 बजे वह निविदा प्रपत्रों के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंचे।
आरोप है कि उससे कागजात और रुपयों से भरा थैला छीन लिया गया, जिसमें निविदा प्रपत्रों के अलावा लगभग दो लाख रुपये रखे थे। दोपहर साढ़े बारह बजे पीड़ित के साथ अशोक वर्मा, ललित कटियार, जितेंद्र राजपूत, यतेंद्र राजपूत समेत 50 लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाल अजय अवस्थी से मिलकर कठोर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें