फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी रूपेश गुप्ता ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला प्रभारी ने शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव शिक्षित वर्ग के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का अहम अवसर है। सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मतदाता सूची के सत्यापन से लेकर संपर्क अभियान तक हर स्तर पर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने भी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिए। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता है और भाजपा हमेशा शिक्षकों के सम्मान के लिए खड़ी रही है। वहीं, जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया। इस अवसर पर हरिवक्स सिंह, विपिन द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, संतोष चतुर्वेदी, राजीव ठाकुर, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें