फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अंडरपास के नीचे बाइकों की भिड़ंत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीखमपुर सानी अंडरपास के नीचे सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए। इसमें से चार घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। वहीं, एक महिला घायल होने के बाद भी पति को संभालती नजर आई।
विज्ञापन




सकरावा क्षेत्र के बैगवां गांव निवासी शिवप्रताप (35) रोहली स्थित मां जाहरा देवी मेला में रविवार को दर्शन करने के लिए परिवार के साथ गए थे। रात में रिश्तेदारी में रुकने के बाद सुबह नौ बजे पत्नी मनोरमा (30), पुत्र संगम (03), बहन रेनू (18) के साथ घर जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम के गांव भीखमपुर सानी अंडरपास के नीचे पहुंचते ही छोटे नगला निवासी कन्हैया (30) की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। कन्हैया को मामूली चोट आई और मौके से चला गया। पुलिस ने घायल शिवप्रताप व उसी पत्नी, बहन, पुत्र को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। गंभीर रूप से घायल होने पर शिवप्रताप को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें