फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के पाउच के साथ बाइक भी जब्त

Tue, 08 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल रोड पर चीता मोबाइल पुलिस को पीछा करते देख युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बैग खोल कर देखा तो उसमें कच्ची शराब के पाउच मिले। उधर, चपुन्ना में वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी ने एक कार से नौ पेटी शराब सहित 450 क्वाटर बरामद कर लिए।
विज्ञापन


चीता मोबाइल के रामपाल सिंह ने बताया कि कांशीराम कालोनी के पास शक होने पर बाइक सवार युवकों का पीछा किया तो यह दोनों महिला अस्पताल के पास बाइक और बैग छोड़कर भाग निकले। तलाशी लेने पर बैग में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के पाउच मिले। बाइक और बैग को जब्त कर लिया गया। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

उधर, चपुन्ना में एसपी ने बुधवार को होने वाले चौथे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर कई जगह की नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए थे। इस पर चपुन्ना चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह सोमवार की देर रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से निकल रही एक कार को संदेह पर रुकवाया और उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसमें नौ पेटी अवैध शराब सहित 450 क्वाटर बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर कार सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया और कार को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अवनेंद्र सिंह निवासी कुंवरपुर काशीदीन बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें