फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुत्ता बचाने में बाइक फिसली, महिला की मौत

Sun, 18 Jan 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बेटे के साथ बाइक से मायके जा रही एक महिला की सड़क हादसे में रविवार को मौत हो गई। बेला मार्ग पर पुरवा दूजे के पास कुत्ते को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई, इससे सड़क पर गिरकर महिला की जान चली गई। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पुरवा धारा निवासी रामकली (65) बेटे राहुल (18) के साथ बाइक से तिर्वा (कन्नौज) स्थित मायके जा रहीं थीं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बेला रोड पर स्थित पुरवा दूजे के पास सामने आ रहे वाहन को बचाने के दौरान अचानक कुत्ता आ गया। उससे बचने में युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई।
इसी दौरान रामकली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगाें की मदद से बेटा अपनी मां को सीएचसी ले गया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर परिजन सीएचसी पहुंचे। बेटी गुड्डी देवी भी अस्पताल पहुंची, उसका रो-रोकर हाल खराब था। डॉक्टर की सूचना पर कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंची। जांच व बेटे से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें