फोटो-35-बालूशाही बनाते मिष्ठान भंडार संचालक। संवाद
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) की तरह ओडीओसी (एक जिला एक व्यंजन) को धार देने के निर्देश जारी किए हैं। शासन के इस कदम से औरैया के लिए चयनित व्यंजन बालूशाही के दिन बहुरने वाले हैं। अब बालूशाही की पैकेजिंग व ब्रांडिंग से लेकर विपणन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
जिले में मुख्य व्यंजन के तौर पर बालूशाही का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया था। इसे मंजूरी मिल गई है। अब शासन स्तर से ओडीओसी योजना के जरिये बालूशाही की पहचान को ग्लोबल करते हुए व्यवसाय को धार देने की तैयारी बनाई जा रही है। एक जनपद एक व्यंजन के तहत बालूशाही की मिठास देश से लेकर विदेश में भी फैलेगी। इसके लिए शासन स्तर से अब पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन पर जोर दिया जाएगा।
इसके लिए उद्योग विभाग के जरिये कारोबारियों के व्यवसाय को धार दी जाएगी। एडीएम अविनाश चंद्र मौर्या ने बताया कि ओडीओसी को लेकर शासन स्तर से कार्य योजना तैयार की जा रही है, जैसा जो निर्देश आएगा। उसी के आधार पर जिले में कवायद की जाएगी।
-
200 रुपये 600 रुपये प्रति किलो है कीमत
जिले में बालूशाही का कारोबार काफी बड़ा है। गांव देहात से लेकर शहर तक अलग-अलग दुकानों पर इसका रेट भी अलग है। 200 रुपये प्रति किलो से शुरू होकर 600 रुपये प्रति किलो तक है। जिसने भी यहां की बालूशाही का स्वाद चखा है, वह इसे खरीदकर अपने साथ ले जाते हैं।