कन्नौज। इस समय सोशल मीडिया पर छाने का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके चलते युवा सोशल मीडिया पर छाने के खुमार में कानून को हाथ में लेते हुए नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार को एक बाइक सवार युवक का खतरनाक रूप से स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
शहर में जहां सड़कों पर स्टंटबाजी करने के चलते एक युवक की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया था। युवक ने खतरनाक रूप से स्टंटबाजी कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस कारण पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है। दरअसल, पुलिस ने शहर के मोहल्ला मनकामेश्वर मंदिर अकबरपुर सरायघाघ सरायमीरा के रहने वाले रामजी सविता नाम के युवक को स्टंटबाजी करने के चलते उसकी मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है।
युवक ने स्टंटबाजी कर वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में रामजी सविता मोटरसाइकिल पर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। यातायात पुलिस ने तत्काल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए बाइक को सीज करने की कार्रवाई की है। यातायात निरीक्षक रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।