फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। देर रात बाजार से घर लौट रहे युवक की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद कानपुर ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गोरी नवादा निवासी राशिद उर्फ चंदा का पुत्र शाकिर उर्फ बाबू (18) शनिवार की देर रात गुरसहायगंज बाजार से लौट रहा था। रामगंज मोहल्ला स्थित बाबा हाॅस्पिटल के सामने वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्राथमिक उपचार दिलाया। युवक को कानपुर इलाज हेतु ले जा रहे थे पर रास्ते में शाकिर की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नही मिली हैं। तहरीर मिलने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें