फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हादसे में बाइक सवार पिता- पुत्र की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। तिर्वा रोड पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरायपुरवा निवासी रामचंद्र (80) अपने पुत्र हरिभान (45) और हरि प्रकाश (55)के साथ मंगलवार को एक ही बाइक पर सवार होकर फर्रुखाबाद गए थे। बताया जा रहा है कि रामचंद्र अपने पुत्र हरिभान की बेटी के विवाह के लिए लड़का देखने गए थे। रात नौ बजे तीनों लोग बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक तिर्वा रोड पर बनियानी गांव के पास पहुंची। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इंदिरा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण रामचंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल हरिभान उर्फ नन्हे को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है जबकि दूसरे घायल हरि प्रकाश की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजन निजी वाहन से कानपुर ले जा रहे थे पर बिल्हौर पहुंचते ही हरि प्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तिर्वा रोड पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। तहरीर मिलने पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें