फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बेटी की ससुराल से घर आ रहे दंपती की बाइक में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रविवार को महिला को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना शमसाबाद के ग्राम नगला असे निवासी रघुवर (52) पत्नी चंद्रकांती (50) के साथ बेटी को देखने ससुराल जनपद कानपुर देहात के ग्राम उड़नापुर गए थे। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह नौ बजे छिबरामऊ के फर्रुखाबाद चौराहे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें