फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला का 25 हजार रुपयों से भरा बैग ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बैंक से रुपये निकालकर शुक्रवार को घर जा रही महिला का बाजार में खरीदारी करते समय बाइक सवार युवकों रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। सीओ व कोतवाल ने महिला समेत दुकानदारों से जांच पड़ताल की। पुलिस ने बैंक व घटनास्थल पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले पर पुलिस टप्पेबाजों का सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन



प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी कमलेश कुमारी (65) भारतीय स्टेट बैंक में संचालित खाते से रुपये निकाल कर घर लौट रही थीं। बैंक से कुछ दूरी पर पं. राधेगोविंद काम्पलेक्स स्थित बुक डिपो से पेन व अन्य सामान खरीदने लगी। उन्होंने रुपयों से भरा झोला पैरों के पास जमीन पर रख लिया। तभी पीछे से आया युवक झोला उठाकर जाने लगा। दुकानदार प्रीतू शर्मा ने युवक को झोला ले जाते देख महिला को जानकारी दी। महिला ने शोर मचाते हुए युवकों को पकड़ने की गुहार लगाई पर तब तक बाइक स्टार्ट करके खड़े साथी के साथ भाग निकला।
दिनदहाड़े लूट की वारदात की सूचना पर सीओ सुरेश मलिक व कोतवाल विष्णुकांत तिवारी मौके पर पहुंचे और महिला व दुकानदार से वारदात की जानकारी ली। महिला ने बताया कि बैंक से 23 हजार रुपये निकालने के बाद उसने रुपये बैग में रख लिए। साथ ही घर से लेकर निकली ढाई हजार रुपये भी उसी बैग में थे। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने बैंक व घटनास्थल पर दुकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। कोतवाल ने बताया कि टप्पेबाजाें की तलाश में मुखबिरों को लगा दिया गया है। शीघ्र ही युवकों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



बेटी के खर्चे के लिए निकाले थे रुपये

पीड़ित कमलेश कुमारी ने बताया कि पति सेना में थे। उनकी मौत के बाद स्टेट बैंक में संचालित उनके खाते में पेंशन आती है। उन्होंने छोटी बेटी सोनी की शादी मैनपुरी के गांव शिवसिंहपुर निवासी प्रदीप चौहान के साथ की थी। दामाद बेटी का खर्चा नहीं उठाता था। हर माह वह बेटी को खर्च के लिए रुपये भेजती है। साथ ही 22 नवंबर को रिश्तेदारी में शादी थी, जिसके लिए खरीदारी भी करनी थी। इससे पहले ही लुटेरों ने रुपये पर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें