फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
-शादी में खाना बनाने गया था युवक, वापसी में हुआ हादसा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में एक मरीज की कानपुर जाते समय मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ठठिया कस्बे निवासी राहुल सक्सेना साथी हर्षित व अशोक के साथ कानपुर देहात के विषधन कस्बे में बुधवार को एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए गया हुआ था। वहां से देर रात तीनों लोग एक ही बाइक से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह ठठिया-सुर्सी पुलिया के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार घायल हो गए। परिजनों ने घायलावस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां राहुल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें