कन्नौज। खेत की ओर जा रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बुलाकीपुरवा गांव निवासी लौंगश्री (60) बुधवार को खेत की ओर जा रही थी। तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया। परिजन आननफानन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
-