फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। खैरनगर मार्ग पर रामपुर विनौरा के निकट रविवार को ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कानपुर नगर के अरौल क्षेत्र के सरैया भूड गांव निवासी रिशू (18) दोस्त पंकज (19) के साथ रविवार को बाइक से खैरनगर जा रहा था। रामपुर विनौरा गांव के पास पहुंचते ही खैरनगर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पोल से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें