फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कुत्ते को बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा रोड पर शिवाय गार्डन के पास कुत्ते को बचाने में बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र के दुजेपुरवा निवासी जागेश्वर (48) अपनी ससुराल आसकरनपुर्वा आया था। मंगलवार रात 10 बजे पाल चौराहा स्थित अपने साले रावेंद्र की दुकान से ससुराल आसकरनपुर्वा लौट रहा था। इसी दौरान शिवाय गार्डन के समीप सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें