फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्र घायल, भर्ती

Sat, 30 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के बाहर सड़क पार कर रहे कक्षा तीन के छात्र को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घटना में बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक घायल हो गया। इसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बलारपुर प्राइमरी पाठशाला में पढ़ने वाला गौरव (16) पुत्र मुलायम शुक्रवार को विद्यालय आया था। दोपहर के समय वह अन्य बच्चों के साथ विद्यालय के बाहर था। तभी वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से उसके सिर में चोट आई।

आनन-फानन में सपा नेता शैलू कटियार व विद्यालय की प्रधानाचार्य ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में सलेमपुर तारा बांगर निवासी दुर्गेश पाल (24) पुत्र राकेश चंद्र पाल बाइक से अपने गांव जा रहा था। जीटी रोड बाईपास पर जैसे ही वह पहुंचा, तभी कानपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर में चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें