फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से रोडवेज कंडक्टर घायल

Mon, 14 Nov 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना केरीकेचर - फोटो : symbolic
विज्ञापन
नगर के फर्रुखाबाद चौराहा के पास सवारियों के इंतजार में खड़े रोडवेज बस के कंडक्टर को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


भोगांव के रामलीला मैदान निवासी विमल कुमार (37) पुत्र रामप्रकाश छिबरामऊ डिपो में कंडक्टर है। सोमवार को वह नगर से रोडवेज बस को हरिद्वार ले जा रहा था। नगर के फर्रुखाबाद चौराहा के पास पहुंचा। बस खड़ी कर सवारियों का इंतजार करने लगा। इस बीच सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सवारियों को उतार कर बस से उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें