फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भवन में शुरू हुआ उपकेंद्र

विज्ञापन
उपकेंद्र का निरीक्षण करते अवर अभियंता - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। नए भवन में शनिवार को विद्युत उपकेंद्र शुरू हो गया। क्षेत्रीय लोगों को 36 घंटे बाद बेहतर बिजली मिली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र तालग्राम का निर्माण 55 साल पहले हुआ था। भवन जर्जर हो गया था, जिसके चलते नए भवन का निर्माण कराया गया। शुक्रवार सुबह से क्रेन की मदद से शुरू हुए ट्रांसफार्मर और उपकरणों को स्थापित करने का काम शनिवार शाम पांच बजे पूरा किया गया। इसके बाद अनिल कुमार, मानवेंद्र और अवर अभियंता मीटर रीडिंग आशीष ने मशीनों की टेस्टिंग कर छह बजे आपूर्ति शुरू करा दी।
विज्ञापन

अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया तालग्राम कस्बे का अलग फीडर बना दिया गया है। अब भरपूर बिजली मिलेगी। ताहपुर, भोजापुर, अंदौआ, अतरौली, कस्बा तालग्राम समेत पांच फीडर से घरेलू बिजली आपूर्ति की जाएगी जबकि किसानों के नलकूपों के लिए अतरौली और ताहपुर फीडर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें