फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर तीसरे दिन भी हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली के सफीपुर जप्ती गांव में कब्जे को लेकर प्रधान और एक ग्रामीण पक्ष के बीच तनाव बरकरार है। पुलिस की लापरवाही के चलते तीसरे दिन भी दोनों पक्षों में पथराव के साथ फायरिंग हो गई। पुलिस ने पुलिस 11 लोगों को हिरासत में लेने के साथ कब्जे से दो तमंचे बरामद किए हैं। इससे पहले गुरुवार को भी दोनों पक्षों के बीच फायरिंग और धारदार हथियार चले थे। इस दौरान घायल हुए चार लोग अभी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

गुरुवार को जमीन पर कब्जे को लेकर प्रधान अब्दुल जलील और ग्रामीण नफीस के बीच विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव हो गया था। इसमें प्रधान समेत दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए थे। जिसमें चार अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। इसके चलते शनिवार दोपहर करीब चार बजे एक बार फिर प्रधान का बेटा अकील और नफीस आमने-सामने हो गए।
गाली-गलौज के बाद एक फिर दोनों पक्षों के लोग फायरिंग के साथ पथराव करने लगे। करीब आधा घंटे तक चली फायरिंग और पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाल राजा दिनेश सिंह पहुंच गए। पथराव और फायरिंग कर रहे 11 लोगों को हिरासत में लिया है। दो लोगों के कब्जे से तमंचे भी बरामद हुए हैं। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ वह स्वयं रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें